Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2023। क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता एवं राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रामेश्वरलाल डूड़ी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना, दुआ, अरदास में पूरा क्षेत्र डूबा हुआ है। क्षेत्र के गांव से लेकर जयपुर तक, मंदिर से लेकर मस्जिद तक, बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर जगह, हर और एक ही अरदास देखने को, सुनने को मिल रही है कि गेट वेल सून डूड़ी साहब। युवा कांग्रेस नेता हरिराम बाना जहां जयपुर में दो दिनों से मौजूद है एवं सोमवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से मंदिर पहुंच कर शिघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं बाना के साथ साथ क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न धार्मिक आयोजन कर डूड़ी के स्वास्थ्य की कामना की। शहर कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीडूंगरगढ़ शहर के दादोजी मंदिर में अखंड महामृत्युजंय मंत्र का जाप किया जा रहा है वहीं यूथ कांग्रेस से जुड़े मुस्लिम युवाओं द्वारा सामूहिक रूप दुआएं मांगी जा रही है। क्षेत्र के गांव आडसर में कार्यकर्ता गोपाल तर्ड सहित ग्रामीणों ने प्रसिद्ध माताजी मंदिर में धोक लगा कर तो विधानसभा क्षेत्र के गांव उत्तमामदेसर में हवन करके, कुचौर में लोकदेवताओं के पूजन से हर जगहों पर डूड़ी सर्मथकों द्वारा धार्मिक आयोजन में संलग्न देखा जा रहा है। शुभम शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के अनेकों जगहों पर डूड़ी के जल्द स्वास्थ्य की कामना को लेकर विभिन्न अनुष्ठान किए जाएगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में चला दुआओं का दौर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आडसर स्थित प्रसिद्ध माताजी मंदिर पहुंचें युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उत्तमामदेसर में ग्रामीणों ने किया हवन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गावं कुचौर में लोकदेवताओं को मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बादनूं में हवन कर मांगा डूडी का स्वास्थ्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूड़ी के स्वास्थ्य की कामना के साथ गौ-सेवा में जुटे कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाढवाला में शिवभक्ति कर एक ही आस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर में किया हवन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसिंगसर में सामूहिक प्रार्थनाएँ।

जयपुर में नेताओं का तांता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2023। डूड़ी के स्वास्थ्य लाभ का समाचार लेने के लिए जयपुर में नेताओं का तांता लगा हुआ है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया, लूणकरणसर पूर्व विधायक विरेन्द्र बेनीवाल, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित कई नेता एसएमएस पहुंचें है। वहीं इससे पूर्व रविवार को क्षेत्र से बिशनाराम सिहाग, हरिराम बाना, पूनमचंद नैण, मंगलाराम गोदारा, मूलाराम भादू सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता जयपुर पहुंच चुके है और डूड़ी के स्वास्थ्य की कामना के साथ वहीं मौजूद है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, जाट महासभा अध्यक्ष राजाराम मील सहित राज्य सरकार के कई मंत्री भी चिकित्सालय पहुंचें थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व विधायक विरेन्द्र बेनीवाल भी पहुंचें जयपुर।