Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2023। आज क्षेत्र के भाजपा नेता सक्रिय नजर आए। पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने सदस्यता अभियान के तहत सदस्य जोड़े वहीं किसनाराम गोदारा केन्द्रीय मंत्री अजुर्नराम मेघवाल से मिले तो लकेश चौधरी ने अपने फार्म हाऊस पर रक्षासूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया।
सारस्वत ने जोड़े नए सदस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में वाल्मिकी मोहल्ले में भाजपा ने सदस्यता शिविर लगाया। सारस्वत ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए आगामी चुनाव में मोदी को मजबूत करने का आह्वान किया। सारस्वत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रति बूथ 200 नए सदस्य जोड़ने का आह्वान किया। कैंप में मिस कॉल के माध्यम से अनेक सदस्य मौके पर ही जोड़े गए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, विधानसभा संयोजक लीलाधर बोथरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोदगिरी गुसाईं, सदस्यता अभियान के संयोजक सुरेन्द्र चुरा, पार्षद प्रकाश वाल्मीकि, मेघराज वाल्मिकी, एससी मोर्चा विधानसभा संयोजक विष्णु वाल्मिकी, जागृति मंच जिलाध्यक्ष अनिल वाल्मिकी, हरी जमादार, नानूराम स्वामी, भवानीप्रकाश तावनिया, आईदान पारीक, भवानीसिंह बिका, गोपी मेघवाल, भगवानसिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता महिला शक्ति उपस्थित रही।

गोदारा केन्द्रीय मंत्री से मिले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय मंत्री अजुर्नराम मेघवाल से मुलाकात करने भाजपा नेता किसनाराम गोदारा आज दिल्ली पहुंचे। गोदारा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई व श्रीडूंगरगढ़ व कोलायत सीटों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। गोदारा ने कहा कि क्षेत्र के विकास व राजनीतिक भविष्य पर मंत्री अर्जुनराम से लंबी बातचीत हुई। मेघवाल ने कहा कि मोदी समर्थक उत्साह के साथ सरकार की उपलब्धियों के नाम पर चुनाव की तैयारी करें। इस दौरान कोलायत विधानसभा क्षेत्र से श्रवणकुमार प्रजापत भी मौजूद रहें।

चौधरी ने आयोजित किया रक्षासूत्र का कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नैत्री लकेश चौधरी ने खाखी धोरा स्थित अपने फार्म हाऊस पर रक्षासूत्र के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो से भी अनेक नागरिक आयोजन में भाग लेने पहुंचे। चौधरी ने बताया कि इस दौरान सुबह हवन पूजन का आयोजन किया गया और दिनभर आए सभी अतिथियों को रक्षासूत्र बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। विकास चौधरी ने सभी का आभार जताया।

ग्रामीणों ने डूडी के स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसान नेता रामेश्वरलाल डूडी के समर्थक बड़ी संख्या में है और आज उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर से उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। गांव लिखमीसर उत्तरादा के ग्रामीणों ने आज हनुमानजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया व अपने नेता डूडी के स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की।