Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बीकानेर जिले में उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के प्रभारी बना कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश चौधरी को भेजा गया है और चौधरी ने शनिवार को प्रभारी बनने के बाद पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आज बैठक ली। लेकिन पूरे जिले की बैठक में श्रीडूंगरगढ़ ही छाया रहा। यहां पहले ही अपनी उम्मीदवारी जता चुके कांग्रेस नेताओं ने अपने अपने सर्मथकों को साथ लेकर प्रभारी के आगे ताकत दिखाई एवं नए दावेदार भी अपने सर्मथकों के साथ पहुंचें। बीकानेर की जाट धर्मशाला में हुई इस बैठक में सर्वाधिक भीड़ श्रीडूंगरगढ़ के लोगों की ही नजर आई एवं ये बात प्रभारी हरीश चौधरी ने भी नोटिस की। बैठक में पहले से ही आवेदन कर चुके पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू, रिड़ी सरपंच हेतराम जाखड़ सहित अन्य 14 लोगों ने अपने अपने सर्मथन क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चौधरी के समक्ष खड़ा किया एवं अपने अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। वहीं भारतीय किसान यूनीयन टिकैत के जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्र के कांग्रेस नेता पूनमचंद नैण, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरड़िया, पिछड़े वर्ग के नेता राजेन्द्र बापेऊ ने भी शनिवार को बीकानेर पहुंच कर अपने आवेदन दिए है। आप भी पढ़ें विशेष खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रीडूंगरगढ़ से कार्यकर्ता, सभी ने एकस्वर में पार्टी को जितवाने का लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरिश चौधरी से चर्चा करते पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभा को संबोधित करते हरिराम बाना।

गोदारा ने दिखाया जोर, बाना, जाखड़, भादू, जाखड़ ने भी खींचा ध्यान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से बीकानेर पहुंचें कांग्रेस नेताओं में मंगलाराम गोदारा ने अपना जोर दिखाया। गोदारा अपने सर्मथकों के साथ बीकानेर पहुंचें जिनकी अगुवाई में प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने की। वहीं दूसरी और युवा नेता हरिराम बाना, मूलाराम भादू एवं हेतराम जाखड़ ने ध्यान खींचा। बाना के सर्मथन में आए युवाओं ने बैठक के दौरान बाना की तख्तियां लहराई एवं नारे लगाए तो माहौल रोमांचक हो गया। इसी प्रकार रिड़ी सरपंच हेतराम जाखड़ के सर्मथन में आए युवाओं ने बैठक हॉल से जैसे ही चौधरी बाहर निकले तो जाखड़ के सर्मथन में तख्तियां लहराते हुए नारेबाजी की। इसी प्रकार दावेदार मूलाराम भादू के सर्मथकों ने भादू के सर्मथन की टी-शर्ट पहन कर भादू के पक्ष में माहौल बनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलाराम गोदारा के सर्मथक पहुंचें केशराराम गोदारा की अगुवाई में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरिराम बाना के सर्मथन में युवाओं ने की नारेबाजी, लहराई तख्तियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरिश चौधरी से बाना ने की व्यक्तिगत मुलाकात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी सरपंच हेतराम जाखड़ के सर्मथन में लहराई तख्तियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूलाराम भादू काफिले के साथ पहुंचे सभा में।

टिकैत के प्रतिनिधि ने भी ठोका कांग्रेस प्रत्याशी बनने का दावा, बढ़ी रोचकता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पिछले लंबे समय से किसान नेता के रूप में सक्रिय एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने भी श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना दावा ठोका है। नैण शनिवार को अपने सर्मथकों के साथ बीकानेर जाट धर्मशाला पहुंचें एवं उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के प्रभारी हरीश चौधरी को अपना आवेदन प्रदान किया। विदित रहे कि नैण यूनियन के साथ साथ कांग्रेस में भी सक्रिय है एवं पूर्व में जिला मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके है। इसके अलावा नैण कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता दिग्विजय सिंह के निकट भी माने जाते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान नेता पूनमचंद नैण एवं पिछड़े वर्ग के नेता राजेन्द्र मेघवाल ने भी दाखिल किए नामांकन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान नेता नैण है राष्ट्रीय स्तर के किसान नेता राकेश टिकैत के नजदकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दावेदारी से पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी की नेण ने मुलाकात।

बापेऊ ने फिर से पेश किया दावा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2023। क्षेत्र के पिछड़े वर्ग के नेता राजेन्द्र बापेऊ ने भी शनिवार को बीकानेर पहुंच कर अपनी दावेदारी जताई है। हालांकि बापेऊ ने पहले तेजा मंदिर धर्मशाला में हुई बैठक में अपना दावा दिया था लेकिन बाद में ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा आवेदन वापस ले लेने की जानकारी प्रेस को दी गई। इसका खंडन करते हुए बापेऊ ने अपनी दावेदारी वापस नहीं लेने की बात कही एवं शनिवार को पहुंच कर दुबारा आवेदन सीधा जिला प्रभारी को प्रस्तुत किया है।

शहर से एकमात्र आवेदन तुलसीराम चौरड़िया का।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2023। कांग्रेस की उम्मीदवारी के लिए जितने भी आवेदन हुए है उनमें से लगभग सभी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से संबधित है और श्रीडूंगरगढ़ शहर से एकमात्र दावेदारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरडिया ने की है। चौरड़िया क्षेत्र में वरिष्ठतम कार्यकर्ता है और इन्होने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राजनीति की शुरूआत की थी। चौरड़िया पूर्व पार्षद भी रहे हुए है।

कांग्रेस में टिकट की टक्कर बुजुर्ग वर्सेज युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2023। कांग्रेस से श्रीडूंगरगढ़ प्रत्याशी के रूप में उम्मीदवारी की होड़ बुजुर्ग वर्सेज युवा दिख रही है। यहां हुए दावेदारों में 50 साल से अधिक आयु के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, मूलाराम भादू, सुरजमल भूंवाल, तुलछीराम चौरड़िया, तुलसीराम चौरडिया व मुनीराम दुसाद मैदान में है। वहीं युवा दावेदारों के रूप में 35 से 50 साल के बीच के हरिराम बाना, हेतराम जाखड़, पूनमचंद नैण, राधेश्याम सिद्ध, मूलाराम थोरी, गोर्वधन खिलेरी, राजेन्द्र बापेऊ, इमिलाल गोदारा आदि मैदान में है। वहीं इस बार युवाओं के पक्ष में बनते माहौल को देख पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के पुत्र एवं प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा भी दावेदारी लेकर मैदान में उतर चुके है।