Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2023। एक परिवार जून माह में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया तो किसी ने पीछे से ढाणी में घुसकर गाय की आंख फोड़ दी व तीन भैंसो की चोरी कर ली। घटना गांव जालबसर की है और 35 वर्षीय हंसराज पुत्र हरलाल जाट ने थाने पहुंच कर उदरासर निवासी परमा पुत्री मोटाराम जाखड़ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। हंसराज ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार 21 जून 2023 को एक विवाह में शामिल होने भादासर गया। जब वे लौटे तो उसकी ढाणी में एक गाय व बछड़ी थी जिसकी एक आंख फोड़ी हुई थी। परिवार लगातार भैंसो की तलाश में जुटा रहा और उन्हें तीनों भैंसे डाबड़ी, बलोदा झुझुंनू में होने की जानकारी मिली। पिता हरलाल व भाई शीशपाल मौके पर पहुंचे तो पूछताछ में पता चला की आरोपी महिला ने तीनों भैंसे बेची है। पीड़ित ने कार्रवाई करने के साथ भैंसे बरामद कर वापस दिलवाने की मांग पुलिस से की व पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हवासिंह को दी है।