Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20230826-WA0002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2023। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे क्षेत्र के गांव कितासर के पास एक कंटेनर के केबिन आग लगने और उसमे एक जने के जल कर खाख होने के मामले में बड़ा खुलासा हुवा है। कंटेनर में मिलने वाली जली हुई लाश झुंझुनूं निवासी सुशील पुत्र चेतन की मृत्यु जलने से नही हुई बल्कि उसकी हत्या कर सबूत छिपाने के लिए केबिन में आग लगाई गई थी। इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया उसी के साथी ड्राइवर ने, लेकिन 24 घंटे से कम समय मे श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पूरे मामले का भंडाफोड़ कर साबित कर दिया है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं और अपराधी भले ही कितना ही शातिर हो आखिर पकड़ में आ ही जाता है। पुलिस ने हत्या कर आग लगाने वाले कंटेनर के दूसरे ड्राइवर पवन को हिसार से धर दबोचा है। प्राथमिक जानकारी में अनुसार पुलिस ने शुक्रवार सुबह ट्रक के साइड में खड़े होने, केवल केबिन में आग लगने और अंदर ड्राइवर के आग लगने पर बाहर नही निकलने को संदिग्ध माना और कंटेनर के बीकाजी प्लांट से रवानगी से लेकर कितासर तक पहुंचने कि कड़ी से कड़ी जोड़ी। तब पुलिस को पता चला कि ट्रक में जलने वाले व्यक्ति के साथ एक जना ओर था व उनका शेरुणा के पास आपस मे झगड़ा भी हुआ था। इसी को आधार बना कर पुलिस ने जांच शुरू की और हिसार से आरोपी साथी ड्राइवर को धर दबोचा। आरोपी को लेकर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस देर रात थाने पहुंची और पूरे मामले का खुलासा अब पुलिस विस्तार से करेगी। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।