Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2023। राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी में नेता, पर्यवेक्षक, प्रभारियों को जिम्मेदारी दी है वहीं प्रशासन ने भी अपनी ओर से व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी है। आज उपखंड निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी ने नए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया व उचित निर्देश दिए। चौधरी टीम के साथ गांव मोमासर व तोलियाससर पहुंचे और राउमावि भवन सीविंग तोलियासर व राउमावि भवन सीविंग मोमासर का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारी ने बीएलओ को नए मतदान केन्द्र हेतु निर्वाचन विभाग के निर्धारित मापदण्ड के अनुसार भवन की सुविधाएं करवाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाई भी पूरी करने के निर्देश दिए। मोमासर स्कूल में चौधरी किशोर विद्यार्थियों से भी मिले और उन्हें मन लगाकर पढ़ने की प्ररेणा भी दी। बच्चों ने आरएएस परीक्षा के बारे में प्रश्न पूछा तो चौधरी ने उन्हें परीक्षा प्रक्रिया बताते हुए निरंतर परिश्रम की बात कही। इस दौरान स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में नए मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में नए केन्द्र पर सुविधाएं करवाने के दिए निर्देश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर स्कूल में किशोर बच्चों से मिले उपखंड अधिकारी।