Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ 24 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रयासों से कांग्रेस का साथ देने वाले नागरिकों में हाथ से हाथ जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहें हर घर राहत अभियान के तहत गुरुवार को युवा टोली विधानसभा क्षेत्र के गांव गजरूपदेसर, बेरासर, सोवा, सिंधु, किरतासर व मोरखाना पहुंची। इन गांवो में हरिराम बाना सहित दिनेश पिलानियां, ओमप्रकाश जाखड़, विवेक प्रजापति, तुलछीराम जाखड़, बलवीर जाखड़, किशन वाल्मीकि, बाबूलाल जाखड़, रामदेव जाखड़, शिशपाल बाना, बाबूलाल चोटिया, सूरज चोटिया, कुलदीप चांवरिया, ओमप्रकाश जाखड़, मांगीलाल नाई, रामचंद्र चोटिया, सुरेश बाना, कृष्णा चांवरिया, राहुल वाल्मीकि सहित युवाओं ने हर घर तक पुस्तिका का वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को राजस्थान में काँग्रेस सरकार रिपीट नही होने पर सभी योजनाएं बन्द कर देने का खतरा समझाया। बाना ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण के तहत इन गांवो में हर घर तक पहुंचा जा रहा है और इस चरण का समापन गांव उतमामदेसर में हर घर राहत सम्मेलन के साथ होगा। सम्मेलन में कई बड़े नेता शामिल होंगे।