Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। क्षेत्र के गांव बिग्गा निवासी संतोष सांसी ने केसरदेसर जाटन निवासी अपने पति फुलाराम, ससुर पुनमचंद, सास, सुवटी देवी, काका ससुर सीताराम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। संतोष ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 26 जून 2019 को हुआ था एवं तब से ही आरोपी कम दहेज देने का उलाहना देते हुए तंग परेशान करने लगे। पीड़िता ने बताया कि बेटी होने के बाद आरोपियों की प्रताड़ना ओर अधिक बढ़ गई। आरोपी ससुर ने 16 जून 2023 को उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया उसके कुछ दिन बाद उसके साथ मारपीट कर आरोपियों ने स्त्री धन हड़प लिया एवं उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।