Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2023। एक दिव्यांग महिला को पेंशन शुरू करवाने के नाम पर उसके व उसके बेटे के बैंक अकाउंट से रुपए निकाल लेने का मामला सामने आया है। गांव तोलियासर निवासी पूनमचंद राजपुरोहित ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाते हुए ठुकरियासर निवासी रामलाल जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया की आरोपी उसके गांव में ई-मित्र चलाता है और उसकी दिव्यांग माता को पेंशन शुरू करवाने के नाम पर उसकी आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य कागजात अपने पास रख लिए। आरोपी ने उसकी मां के बचत खाते से 20 हजार रुपए तथा उसके खाते से 45 हजार रुपए निकाल कर धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।