Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
psko
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2020। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में शुक्रवार को एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को उठा ले जाने और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज हुवा है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची और गांव मोमासर निवासी युवक शीशपाल मेघवाल के खिलाफ परिवाद दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात्रि को वह अपने परिवार के साथ अपने घर की बाखल में सो रही थी, रात्रि करीब 12 बजे आरोपी उसके घर मे घुसा ओर से उठा कर बाहर ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसकी माँ उसे ढूंढती हुई बाहर आई और उसे आरोपी से छुड़वाया। पीड़िता की परिवाद पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ तहसील में महिला अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इस कारण पूरा क्षेत्र शर्मशार है।