Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की में शनिवार को दिन भर की खास खबरे एक साथ पढें इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में।

तपस्या का किया सम्मान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के श्रावक अंकित पुगलिया के 9 दिनों की तपस्या पूर्ण होने पर शनिवार को तेरापंथ सेवा केंद्र में साध्वी सम्पूर्णयशा के सानिध्य में तेरापंथी सभा द्वारा अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा मंत्री पवन सेठिया ने बताया कि तपस्वी का साहित्य सम्मान कर तप अनुमोदना कि गई। इस मौके पर साध्वी सम्पूर्ण यशा ने तपस्या एंव संयम के महत्व को बताया व अंकित के तप से परिवार सहित पूरे समाज को गौरान्वित होने की बात कही। कार्यक्रम में सभा के तुलसीराम चौरड़िया, मोहनलाल सिंघी, तेयुप के मनीष पटावरी, महिला मंडल से मंजू झाबक, अणुव्रत समिति से एडवोकेट रणवीर सिंह खीची, ओसवाल पंचायत मंत्री प्रमोद बोथरा, सुमित बरडिया, दिव्या बोथरा, रितिक बोथरा ने अपने विचारों की अभीव्यक्ति दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तपस्वी अंकित का किया गया अभिनंदन।

फोटोग्राफी के जनक को दी श्रद्धांजलि
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर क्षेत्र के फोटोग्राफरों ने कस्बे की गोविंद कलर लैब में फोटोग्राफी के जनक दागयुरे को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ फोटोग्राफर प्रदीप सक्सेना ने की। इस दौरान नरसाराम, बालकृष्ण महर्षि, खींवराज सांखला, अशोक प्रजापत, राकेश दर्जी, राकेश भार्गव, पुनीत सारस्वत, दानाराम सेरडिया, रवि सांखला, धनराज आंवला, पुनीत माली, अमित नाई, इकबाल, नारायण, गोविंद सेवग, पूनमचंद सुथार, हसन, रामवतार प्रजापत, गुलाबचंद नाई सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर मौजूद रहे। वहीं फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा सेन कलर लैब में फोटोग्राफी दिवस कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश मंडा की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में सुभाष भार्गव, पप्पू नाई, उमाशंकर नाई, राजू प्रजापत, शिव सिंह, नारायण बारूपाल राधेश्याम गोस्वामी, रामावतार प्रजापत, विक्रम घोटिया, साजिद खान, सीताराम प्रजापत, करणी सिंह राजपुरोहित, बाबूलाल भार्गव, राकेश सुथार, कालू खान, विनोद व्यास आदि ने फोटोग्राफी के जनक को श्रद्धांजलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फोटोग्राफरों ने याद किया आधुनिक फोटोग्राफी के जनक को, दी श्रद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फोटोग्राफरों ने मनाया फोटोग्राफी दिवस।

माहेश्वरी सेवा सदन की बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी सेवा सदन आडसर बास की आम सभा का आयोजन रविवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। मंत्री नारायण कलानी ने बताया कि संस्था कार्यसमिति के कार्यकाल 2019 से 2021 तक हुए निर्माण कार्यो पर चर्चा की जाएगी। बैठक में आडसर बास के सभी माहेश्वरी समाज के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।