Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया ओर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के बीच की तनातनी अब खुल कर सामने आ रही है। गत 17 अगस्त को ग्रामीण ओलंपिक के ब्लॉक स्तरीय उदघाटन समारोह में विधायक का प्रोटोकॉल नही रखने के प्रकरण के बाद 18 अगस्त को गांव उपनी का वीडियो भी खासा वायरल हो रहा है। 18 अगस्त को उपनी में करीब 6 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण करने उपनी पहुंचे विधायक महिया को कांग्रेस जिला परिषद सदस्य हरिराम गोदारा, भगवानाराम गोदारा सहित पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के समर्थकों ने घेर लिया। इन्होंने उपनी को पंचायत समिति बनाने का विरोध करने, पंचायत में विधायक कोष से बजट नही देने का आरोप लगाते हुए महिया को बुरा भला सुनाया। इससे पूर्व उदघाटन कार्यक्रम के दौरान भी हरिराम गोदारा ने अपने संबोधन में महिया पर कई आरोप लगाए थे। लेकिन वहां महिया ने जवाब नही दिया तो कार्यक्रम के बाद उन्हें पीपल गट्टे पर घेर लिया गया। यहां पर महिया ने आरोपो के जवाब में 15 सालो तक उपनी में राज रहने और मंगलाराम गोदारा द्वारा सूडसर उपतहसील का विरोध करने का जवाब दिया गया। विवाद बढ़ता देख हरिराम गोदारा द्वारा गिरधारी महिया हाय हाय के नारे लगाने शुरू कर दिए गए तो विधायक महिया वहां से चले गए। हालांकि गिरधारीलाल महिया और मंगलाराम गोदारा में कई बार पहले भी तकरार हो चुकी है और पंचायत चुनावों में तो पंचायत समिति सभागार में दोनो की आमने सामने तकरार का वीडियो खासा वायरल हुवा था। आप भी देखें गांव उपनी में गोदारा समर्थकों द्वारा महिया के विरोध का वायरल वीडियो।