Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में आए बिजली संकट से निपटने के लिए बनाई गई सात सदस्यी कमेटी में शामिल निगम के तकनीकी निदेशक मदनलाल मेघवाल बीकानेर के दौरे पर रहे। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ के नेताओं ने किसानों के साथ ही बीकानेर पहुंच कर डेरा जमाया एवं निगम निदेशक सहित उच्च पदाधिकारियों से मिल कर किसानों की समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान की मांग की। पढ़ें विस्तार से।

गोदारा की अगुवाई में पहुंचें किसान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा की अगुवाई में क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में बीकानेर पहुंचें एवं निगम के तकनीकी निदेशक मदनलाल मेघवाल एवं जोनल मुख्य अभियंता भुपेन्द्र भारद्वाज से मुलाकात की। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि गोदारा ने किसानों की बिजली समस्याओं से अगवत करवाया एवं विद्युत सकंट के साथ साथ क्षेत्र में प्रबंधन की कमी के कारण किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान होने की जानकारी दी। गोदारा ने वर्तमान में खेतों की स्थिति बताते हुए अन्य सप्लाई काट कर खेतों में सप्लाई करवाने की मांग की। इस दौरान गोदारा ने दुसारणा जीएसएस पर जल कर नष्ट हो चुके पावर ट्रांसफारमर को त्वरित प्रभाव से बदलवाने की मांग की। इस दौरान अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द समस्या समाधन होने की बात कही। प्रधान के साथ गांव कल्याणसर पुराना, बाधनूं, बेरासर, जैसलसर आदि के किसान मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में निगम उच्चाधिकारियों से मुलाकात करते केशराराम गोदारा एवं किसान।

कार्मिक एपीओ, माचरा ने दिया धन्यवाद, लगाए नारे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर आए निगम के उच्चाधिकारियों को घेरने के लिए क्षेत्र के गांव जैसलसर के किसानों के साथ आरएलपी नेता विवेक माचरा भी पहुंचे। माचरा ने गांव जैसलसर के 33केवी जीएसएस में लंबे समय से जमे हुए कार्मिक द्वारा ग्रामीणों के साथ अभ्रदता करने का आरोप लगाया एवं किसानों के साथ मिल कर निगम कार्मिकों, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जैसलसर कार्मिक को एपीओ करने के आदेश जारी किए गए तो किसानों एवं माचरा ने अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट का शिघ्र समाधान करने, दुसारणा 33केवी जीएसएस पर जले हुए ट्रांसफारमर को जल्द से जल्द बदलने की मांग भी की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकारियों से वार्ता करते आरएलपी नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकारियों को घेर कर नारेबाजी करते माचरा एवं किसान।