Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जहां राजनैतिक दलों में खासी सक्रियता है वहीं निर्वाचन विभाग भी अपनी तैयारियों को चुस्त दुरूस्त कर रहा है। चुनावों में मतदान करने के लिए बुर्जुगों, दिव्यांगों को कंधों पर उठा कर लाने के दृश्य अब और नहीं दिखेगें। क्योंकि कि मतदान के दौरान बुर्जुगों, दिव्यांगों को खासी तकलीफें झेलनी पड़ती है और मतदान के लिए तकलीफें झेलने की मजबूरी अब आगामी विधानसभा चुनावों में नहीं रहेगी। अब 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के वोट उनके घर से ही लग सकेगें। राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा दिए गए इन निर्देशों के संबध में शुक्रवार को विधानसभाक्षेत्र के समस्त बीएलओ एवं सुपरवाईजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी मुकेश चौधरी ने प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में किए जाने वाले नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसएलएमटी डॉ राधाकिशन सोनी ने आगामी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन विभाग द्वारा होम वोटिंग के बारे में प्रशिक्षण दिया। डॉ सोनी ने बताया कि इन मतदाताओं का चुनाव से पहले ही चिन्हीकरण बीएलओ द्वारा किया जाएगा। इस दौरान एमएएमटी मनीष सैनी, मुकेश कुमार झरवाल, नौरतमल तावणियां, श्रवणकुमार मोटसरा, प्रदीप कुमार आदि ने भी जानकारियां दी। निर्वाचन शाखा प्रभारी भव्य कटारिया ने बताया कि प्रशिक्षण में 200 बीएलओ एवं 21 सुपरवाइजर उपस्थित रहे। जिन्हें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी राजवीर कड़वासरा ने 21 अगस्त से द्वितीय शुरू होने वाले एसएसआर कार्यक्रम की जानकारी दी एवं इस कार्यक्रम के दौरान वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, कटवाने एवं संशोधन करने हेतु दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाने की जानकारी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशिक्षण में मौजूद रहे बीएलओ एवं सुपरवाईजर।