Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। क्षेत्र के छह गांवों में शुक्रवार को कांग्रेस की सरकार दोहराने का संदेश लिए क्षेत्र के कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई और सेवादल सहित कांग्रेसी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचें। क्षेत्र के युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में चलाए जा रहे हर घर राहत अभियान के तहत गांव लखासर, जोधासर, झंझेऊ, शेरूणा, नारसीसर, देराजसर आदि गांवों में कार्यकर्ता पहुंचें एवं हर घर पहुंच कर राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देने वाली पुस्तक का वितरण किया। इस दौरान योजनाओं के लाभों से वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाने की मूहिम भी चलाई गई। इन गांवों में घरों के अलावा में चौपालों, गुवाड़, दुकानों में भी आम लोगों से चर्चाए की गई एवं राज्य में कांग्रेस सरकार के रीपीट होने की आवश्यकता जताई गई। शुक्रवार को टीम में विक्रमसिंह कोटडिया, मोहसिन खान, भींयाराम जाखड़, बाबूलाल चोटिया, सूरज चोटिया, तुलसीराम जाखड़, बलवीर जाखड़, विवेक प्रजापति, शुभम शर्मा, रामदेव जाखड़, मांगीलाल नाई, रामचंद्र चोटिया, जगदीश जाखड़, कृष्णा चांवरिया, सुरेश बाना, ओमप्रकाश जाखड़, प्रकाश चोटिया, कुलदीप चांवरिया, राहुल वाल्मीकि, रवि चांवरिया, दुर्गाराम सांसी, गणपत जाखड़, शिशपाल बाना सहित कई युवा शामिल रहे। इस दौरान बाना ने इन गांवों के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की एवं पार्टी हित में एकजुटता के साथ आगामी चुनावों में पार्टी को विजयी बनाने के लिए कमर कस तैयार होने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर गांव, हर घर, हर गुवाड़ में पहुंच रहे है कांग्रेस कार्यकर्ता, कर रह है सरकार रीपीट का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बाना कर रहे है मुलाकात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं की टोली घूम कर रही है घर घर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योजनाओं की जानकारी देते बाना।