Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसान नेता तोलाराम जाखड़ ने जन जन के हित को लक्ष्य बना कर किसान यात्रा की शुरूआत भी गुरूवार को कर दी है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी तोलाराम जाखड़ गुरूवार सुबह अपनी यात्रा और टीम के साथ गांव पूनरासर पहुंचें। यहां पूनरासर हनुमानजी के दर्शन किए एवं आर्शिवाद लेकर यात्रा की शुरूआत की। गांव में आयोजित सभा के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने जाखड़ का अभिनंदन किया। जिन्हें संबोधित करते हुए जाखड़ ने किसान हितों की रक्षा किसान जागरण से हो पाने की बात कही। यात्रा गुरूवार को पूनरासर के बाद गांव राजपूरा, बींझासर, ल्होड़ेरां, माणकरासर, गुंसाईसर बड़ा, डेलवां, समदंसर, लखासर, हेमासर, बेनीसर, भोजास व गुंसाईसर बास पहुंची। इन सभी गांवों में किसान चौपालों का आयोजन कर जाखड़ ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए जागरूक होने, एकजुट होने का आह्वान किया एवं सभी किसानों को पौधों का वितरण करते हुए पर्यावरण के संरक्षण के प्रति सर्वाधिक जिम्मेदारी किसान वर्ग द्वारा ही निभा पाने की बात कही। यात्रा के दौरान किसानों ने भी उत्साह के साथ जाखड़ का स्वागत किया। यात्रा के दौरान धन्नसिंह, बजरंगसिंह, बृजलाल नाई आदि सक्रिय कार्यकर्ता रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखड़ ने दी किसानों को जागरूकता की सीख, किया एकजुटता का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा के दौरान किसानों को बांटे जा रहे है पौधे, पर्यावरण संरक्षण की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ ग्रामीणों ने किया जाखड़ का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान यात्रा के दौरान आयोजित किसान चौपालों में बड़ी संख्या में किसानों की रही माैजूदगी।