Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2020। ठुकरियासर निवासी पुलिस जवान प्रकाश चंद्र लुखा की असमय दुखद मृत्यु के बाद उनके मित्रों ने उन्हें आज अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। बता दें मई माह में लुखा का निधन सेसोमू स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में हो गया था। गांव तोलियासर के युट्युब स्टार सुनील सिंह राजपुरोहित ने अपने चैनल सिकंदा फिल्मस पर “यारी अगेन” को आज सुबह 9 बजे रिलीज़ किया। गीत का निर्देशन राजपुरोहित ने किया और इसे गाया है कोमल रत्नु और राजन शर्मा ने। गीत में संगीत मिस्टर रॉय ने दिया है तथा इसके गीतकार रंजन शर्मा है। गीत में फीचर गोविंद सिंह, किशन सिंह, बजरंग सिंह, कृष्णा सिंह, नहोनु सिकंदा ने दिया है। गीत में बाल कलाकर मोहित, नितिन, परमानंद, वीर, ने अभिनय किया है। स्पेशल फिचर बजरंग जागीरदार, जे2 बन्ना, व तनु-माही ने दिया है। राजस्थानी हिप हॉप गायक रैपर आर.वी. ने किया है। निर्देशक सुनील सिंह राजपुरोहित ने कहा कि लॉकडाउन कि वजह से ज्यादा जगह फिल्मांकन नहीं कर पाए फिर भी गीत को बेहतरीन बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। सभी कलाकार स्थानीय है और स्थानीय लोगों का खूब स्नेह भी गीत को मिल रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर के प्रकाश चंद्र लुखा को उनके मित्रों ने अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी।