Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-08-15 at 5.20.47 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2023। देशभक्ति पर्व पर रक्तदान कर किसी अनजान की जान बचाने का सामाजिक जिम्मेदारी निभा कर अपनी देशभक्ति को जीने के लिए क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखा गया। यहां सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा एनवीपी भवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में 114 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर प्रभारी विजयराज सेवग ने बताया कि सुबह 10 बजे शिविर उदघाटन के मौके पर संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश स्वामी, राधेश्याम तापड़िया एवं पीबीएम रक्तकोष के चिकित्सक कालूराम ने रक्तदाताओं को श्रेष्ठतम दानदाता बताया। दिवंगत मोतीलाल तापड़िया की स्मृति में मोतीलाल-लक्ष्मीदेवी तापड़िया चैरीटेबल ट्रस्ट के आर्थिक सहयोग से किए गए इस शिविर की शुरूआत भारत माता पूजन एवं मोतीलाल तापडिया के चित्र पर पुष्पाजंलि के साथ हुई। संस्था मंत्री ललीत बाहेती ने बताया कि शिविर के दौरान संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी की अगुवाई में विभिन्न कार्यकर्ताओं ने सेवा व्यवस्थाएं संभाली। संस्था के एस कुमार सिंधी, श्रीगोपाल तापड़िया, रमेश प्रजापत, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, सुरेश कुमार भादानी, मनोज कुमार तापड़िया, सहीराम जाट, जयनारायण तापड़िया, विशाल स्वामी, तुलसीराम चोरडिया, सुशील कुमार सेरडिया, इंद्रचंद तापड़िया, श्रीगोपाल राठी, ओमप्रकाश कल्लानी, सत्यनारायण स्वामी, कुंभाराम घिंटाला, निर्मल पुगलिया, प्रेम बुच्चा, केएल जैन, तरूण सिंधी, मनमोहन राठी, मोहित भोजक सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे। शिविर समापन पर पीबीएम रक्तकोष टीम का सम्मान किया गया व पीबीएम रक्तकोष द्वारा भी आयोजकों को आभार पत्र प्रदान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में रक्तदान करते कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाभावी युवाओं ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाभावी युवाओं ने निभाई जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीबीएम रक्तकोष ने दिया संस्था परिवार को आभार पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजकों द्वारा किया गया रक्तदाताओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाताओं का किया गया अभिनंदन, दिया गया स्मृति चिन्ह्।