Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2023। गांव गुंसाईसर बड़ा में जहां कुछ समय पहले केवल उपस्वास्थ्य केन्द्र हुआ करता था वहां पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं अब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सेवाएं मिल रही है। यह संभव हुआ है गांव की बेटी दिवंगत प्रभा ताई ओझा द्वारा अपनी जन्मभूमि के प्रति अपने कर्तव्य निभाने के जज्बे के कारण। आभार से भरे यह शब्द सोमवार को गांव गुंसाईसर बड़ा के ग्रामीणों ने कहे और मौका था प्रभा ताई ओझा की जयंती पर आयोजित श्रृद्धांजलि सभा का। राजकीय प्रभा ताई सामुदायिक चिकित्सालय प्रांगण में आयोजित श्रृद्धाजंलि सभा का संयोजन सत्यनारायण स्वामी ने किया एवं सभा में भाजपा पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, सरपंच सत्यनारायण सारस्वत, आशीष जाड़ीवाल, डेलवां सरपंच प्रतिनिधि डालूराम, जयदयाल सारस्वत, कमल माधव, सीताराम शर्मा, भंवरलाल गोदारा, मदनलाल शर्मा, केशुराम कस्वां, नानूराम कस्वां, डूंगरराम गोदारा, ताराचंद शर्मा, जोधाराम गोदारा, देवकरण पारीक, पार्षद जगदीश गुर्जर, गोपाल छापोला, सेन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई, केके जांगीड़, रूपनाथ सिद्ध, मूलचंद मास्टर, भूराराम खाती आदि ने प्रभा ताई को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभा ताई के पीहर पक्ष की ओर से मदनलाल, सत्यनारायण, गोविंद, बाबूलाल सारस्वत आदि का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी सभा में पहुंची एवं प्रभा ताई को नमन करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।