Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2023। आस पास से बड़ी खबर हमारे जिला मुख्यालय बीकानेर से आई है। यहां विद्यार्थियों के लिए हब माने जाना इलाका जयनारायण व्यास कॉलोनी एरिया में गुरुवार देर रात एक युवक की हत्या हो गई। हत्या के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शुक्रवार सुबह तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। यहां चाय की एक दुकान पर आपस में झगड़े के दौरान एक युवक के गले पर चाकू से वार किया गया, जिससे उसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। वहीं एक और युवक घायल है, जिसका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
चाय की दुकान पर हुई कहासुनी में घोंप दिया चाकू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यास कॉलोनी के गोल मार्केट पर वंडरपुरी टी शॉप पर दो युवकों में आपसी कहासुनी हो गई। इस दौरान गंगाशहर निवासी यश ओझा पर चाकू से हमला किया गया। उसकी गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किए गए। गंभीर चोट लगने पर उसे आसपास के लोग पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बीच बचाव करने पहुंचे सुभाषपुरा निवासी प्रियांशु को भी चोट लगी है, उसका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीमें आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। हमले का ही सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास हो रहा है।