Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इस बार पहले अधिक बारिश के कारण फसलों को पानी की खुराक अधिक मिली एवं अब बिजली के अभाव में बिल्कुल भी पानी नहीं मिलने से सिंचित खेती खतरे में है। ऐसे में कोढ़ में खाज का काम बिजली निगम का लचर सिस्टम कर रहा है। निगम के इस उदासीन रवैये के कारण क्षेत्र के किसानों में रोष हर दिन बढ़ रहा है एवं प्रत्येक खेत में कई लाख का नुकसान किसान झेलने को मजबूर हो रहे है। ऐसे में क्षेत्र के गांवों में चल रहे बिजली विभाग के विरोधी प्रदर्शन अब तेज होते नजर आ रहे है। गुरूवार को क्षेत्र के गांव आडसर में किसानों ने निगम जीएसएस का घेराव किया है। आडसर में किसान नारेबाजी कर आक्रोश जता रहे है एवं अधिकारी मौके पर पहुंच कर किसानों से समझाईश कर रहे है। इससे पूर्व क्षेत्र के गावं राजेडू, जैसलसर, कल्याणसर नया, गुंसाईसर बड़ा, आडसर, लोढेरा आदि गांवों के ग्रामीण अपने अपने स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर चुके है।

माचरा ने किया शुक्रवार को प्रशासन के घेराव का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के आरएलपी नेता डाक्टर विवेक माचरा ने पूरे क्षेत्र में बिजली संकट के विरोध में शुक्रवार को प्रशासन के घेराव का आह्वान किया है। माचरा ने बताया कि क्षेत्र के प्रत्येक खेत में हर एक किसान को बिजली की कमी के कारण एक से तीन लाख की उपज का घाटा हो रहा है एवं यही चलता रहा तो इस बार की फसल निश्चित रूप से घाटे की खेती साबित होगी। ऐसे में किसानों में भयंकर आक्रोश व्याप्त है एवं किसानों के इस आक्रोश को प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा किसानों के हालातों को हल्के में लेने एवं निगम अधिकारियों द्वारा किसानों के प्रति लापरवाही बरतने के विरोध में शुक्रवार सुबह एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी सहित आडसर रोही के किसान मौजूद है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर में किसान बिजली विभाग का कर रहें विरोध।