Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-08-09 at 7.09.34 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2023। क्षेत्र से शिक्षा जगत की बड़ी खबर आज केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में श्रेष्ठ नम्बर हासिल कर दिल्ली विश्वविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ कॉलेज मीरांडा हाऊस में प्रवेश प्राप्त करने वाली दो छात्राओं की आई है। छात्रा अंजलि पुत्री बजरंग भामूं तथा भूमिका पुत्री लक्ष्मीकांत वर्मा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार व शिक्षण संस्थान गौरवान्वित है। वी-एज्यु हब की छात्रा भूमिका के पिता ने निदेशक रामावतार शर्मा का आभार जताते हुए बताया कि 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने के साथ ही भूमिका आगे का अध्ययन इस कॉलेज में पूरा करेगी। निदेशक ने बताया कि संस्थान द्वारा विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। वहीं अंजलि के पिता बजरंग भामू ने बताया कि ब्राइट फ्यूचर स्कूल की छात्रा अंजलि ने सभी विषयों में श्रेष्ठ नबंर हासिल किए है। स्कूल की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने बताया कि अंजलि ने स्कूल के अतिरिक्त कहीं अध्ययन नहीं किया है। स्कूल में विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा अध्ययन करवाया जाता है जो विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होता है।