Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2023। राजेडू, कल्याणसर, आड़सर, कुंतासर, जैसलसर के बाद आज गांव गुसाईंसर बड़ा के ग्रामीणों ने रोष जताते हुए बिजली के लिए जीएसएस पर आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने बताया कि दो दिन से कृषि कुओं की आपूर्ति बाधित है और पूरे वोल्टेज के साथ पूरी बिजली नहीं दिए जाने पर किसान आंदोलन के लिए मजबूर हो रहें है। विभाग के एईएन मुकेश मालू ने बताया कि गुसाईंसर जीएसएस से पांच फीडर के कारण लोड अत्यधिक है। सुधार के लिए विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। वहीं आज विधायक गिरधारीलाल महिया क्षेत्र की बिजली समस्याओं के लिए विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता भूपेन्द्र भारद्वाज से बीकानेर जाकर मिले और विस्तृत वार्ता की। महिया ने मूंगफली की फसल में पानी की जरूरत बताते हुए किसानों को पूरी बिजली देने की बात कही। भारद्वाज ने उन्हें आश्वासन देते हुए शीघ्र व्यवस्था में सुधार की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया मिले मुख्य अभियंता भूपेन्द्र भारद्वाज से, दिया आश्वासन।