Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से सट कर स्थित वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमणकारियों की बुरी नजर इस कदर है कि वे लगातार खुर्द बुर्द करने का प्रयास कर रहे है। हालात यह है कि वन विभाग डाल डाल है तो अतिक्रमी पात पात भाग रहे है। श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर कच्चे मार्ग के पास तो वन विभाग की कई बीघा भूमि को अपने खेतों में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में गत दिनों वन विभाग द्वारा अभियान चला कर करीब 100 बीघा भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवाई गई थी। लेकिन इस स्थान पर अतिक्रमणकारियों ने पुन: अतिक्रमण कर लिया। इस सूचना पर सोमवार को वन विभाग के कार्मिक सीताराम, धनपत की टीम मय जेसीबी मौके पर पहुंची एवं पुन: अतिक्रमित की गई करीब 30 बीघा भूमि को मुक्त करवाया। विदित रहे कि यह वन क्षेत्र की भूमि पर रेवड़ चराने का विरोध भी क्षेत्रवासियों द्वारा किया जाता रहा है और बेसहारा गौवंश के चरने के लिए आरक्षित करने की मांग भी लंबे समय से उठाती जाती रही है। वन विभाग के रेंजर कपिल राहड़ ने बताया कि अतिक्रमियों को अंतिम चेतावनी दे दी गई है एवं अब पुन: अतिक्रमण का प्रयास किया गया तो मामला दर्ज किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वन क्षेत्र में पहुंचा वन विभाग का दस्ता, हटाया अतिक्रमण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वन भूमि खुर्द बुर्द करने की होड़, वन विभाग की भूमि पर कर डाली बुवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिक्रमण के रूप में की गई बाड़ हटाते वन विभाग की लोढ़र।