Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-08-06 at 12.08.51 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्याम भजन संध्या में होगा विशेष श्रृंगार व पुष्पवर्षा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में आज रात 8 बजे भक्तिमय श्याम भजन संध्या का धूमधाम से आयोजन होगा। वार्ड 2 में मोहनलाल प्रजापत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंडित कैलाश सारस्वत भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। बाबा का विशेष श्रृंगार कर अखंड ज्योत की जाएगी। श्रद्धालु भजन किर्तन का आनंद लेते हुए पुष्प वर्षा करेंगे व छप्पन भोग लगाया जाएगा।

बिहाणी की स्मृति में होगा जागरण व पदयात्रा का आयोजन।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रूणेचा पैदल यात्री सेवा समिति के पूर्व संचालक रहें दिवंगत सत्यनारायण बिहाणी की स्मृति में इस बार संघ द्वारा जागरण व पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। संघ के व्यवस्थापक फतेहचंद तुनवाल ने बताया कि संघ को सतु भाई की आजीवन सेवाएं मिली और इस बार की यात्रा उनकी स्मृति में निकाली जाएगी। संघ द्वारा आगामी 10 सितंबर को दशहरा मैदान में लोकदेवता बाबा रामदेव जी का विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा व 12 सितंबर को पदयात्री संघ रवाना होगा। पदयात्रियों का जत्था बिग्गा बास के रामदेव मंदिर से विशेष पूजा अर्चना के बाद रवाना होगा तथा बाबा के दरबार में पहुंच कर समाधि दर्शन किए जाएंगे। जागरण में भजन गायक नितेश नादान रायसिंहनगर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। संघ के विभिन्न कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई है।

13 सितबंर को होगी मोमासर बास से पदयात्रा रवाना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामदेवरा सेवा समिति द्वारा इस बार 17वीं पैदल यात्रा 13 सितबंर को रवाना होगी। समिति अध्यक्ष भोजराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मोमासर बास वार्ड 5 से 13 सितबंर की सुबह सवा छह बजे धूमधाम से संघ रवाना होगा। संघ के सदस्यों को तैयारी संबंधी कार्यभार दिया गया व सदस्यों को पदयात्रियो को जोड़ने की बात कही गई। तैयारी बैठक में समिति मंत्री मांगीलाल प्रजापत, सांवरमल घोड़ेला, भागीरथ राठौड़, अशोक प्रजापत, दीपक ओड, किसन टाक, राजू ओड, मांगीलाल घोड़ेला, दीनदयाल बोरावड, लालचंद ओड, भैरूसिंह तंवर, अखाराम प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।