Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2023। गत दिनों क्षेत्र के गांव मोमासर में हुई लूट की घटना के बाद भले ही लुटेरों का एनकाउंटर करना और इन आरोपियों द्वारा सात जिलों में 100 से अधिक वारदातें करना सामने आना राज्य की पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। लेकिन पुलिस की यह सफलता लूटे पीटे ग्रामीणों के काम नहीं आ रही है। क्योंकि इस चोरी, लूट, नकबजनी में आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पहले तो माल की बरामदगी एवं बाद में उसकी पीड़ितों को सुपुर्दगी का काम खासा पेचिदा है। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीण अब पुन: अपने स्तर पर जागरूक होकर अपने गांव की सुरक्षा में जुट गए है। क्षेत्र के गांव आडसर में गत 20 जुलाई को हुई पांच घरों में लाखों की चोरी के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। पुलिस द्वारा अभी तक इस चोरी का कोई खुलासा नहीं हुआ है एवं ग्रामीणों ने गांव में ओर वारदातें नहीं हो इसके लिए अपने स्तर पर ग्राम सुरक्षा टोलियां बनाई है। इन टोलियों में हर घर से एक आदमी पहरे में शामिल करवाने का नियम बनाया है एवं हर दिन 12 सदस्यों की बारी आती है। इन 12 लोगों में से 4-4 जनों की तीन टोलियां रात भर गांव में अलग अलग दिशाओं में पहरा देते है। बता देवें गत सर्दियों में भी चोरी के लिए कच्छा गैंग जिले में सक्रिय था तब अनेक गांवो में ग्रामीणों ने स्वयं पहरा देना प्रारंभ किया था। अब पुन: चोरी की वारदातें बढ़ रही है जिससे ग्रामीण चिंतित भी है और ग्राम स्तर के साथ साथ पुलिस से भी गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण 4-4 की टोली में लगाते है रात भर पहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांच घरों में लाखों नगदी व गहने चोरी के बाद ग्रामीणों ने लिया निर्णय अब सुरक्षा के लिए लगाएंगे गांव की गलियों में पहरा।