Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2023। बेरहमों ने एक बेसहारा पशु का मुंह लोहे के तार से बांध कर उसे भूख से तड़प कर मरने के लिए छोड़ दिया। गांव नारसीसर में हुई घटना से कई ग्रामीणों में नाराजगी भी है। गांव के युवा हेतराम शर्मा ने मुंह बंधे सांड को गांव में देखा। शर्मा ने राजेन्द्र सिंह, मोहनराम, रूपसिंह, हरनाम सिंह, कालू सिंह के साथ मिलकर उसे रस्सियों से काबू किया। बमुश्किल उसके मुंह से तार खोल कर उसके प्राण बचाए। घटना मंगलवार शाम को हुई व घटना के बाद युवाओं ने सोशल मिडिया पर घटना की निंदा भी की। हेतराम ने कहा कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी खेत मालिक ने गुस्से में ये कार्य किया है। मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। बता देवें पशुओं को अनावश्यक पीड़ा या यातना देने के मामले में पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई व आरोपी को सजा का प्रावधान भी भारतीय संविधान में किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूख से व्याकुल था सांड परंतु गांव में चारे के पास खड़ा रहा, मुंह खोल कर खा नहीं पाया, युवाओं ने बचाए प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेसहारा सांड का मुंह बांध दिया लोहे के तार से।