Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2023। बीकानेर में दो दिन पूर्व जिस युवक का शव संदिग्ध अवस्था में झाड़ियों के पास पड़ा मिला था, उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए अब सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज हो गया है। 25 वर्षीय यह युवक मूल रूप से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मोमासर का रहने वाला था एवं यह परिवार करीब 12 साल पहले बीकानेर जाकर रहने लग गया था। इस मामले में युवक के परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उसकी 29 जुलाई को पिटाई की थी और बाद में 30 जुलाई को भी उसे पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को झाड़ियों में फैंककर अज्ञात लोग भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एफआईआर में मृतक भवानी सोनी के छोटे भाई ने लिखा है कि 29 जुलाई को मेरा बडा भाई भवानी सोनी (25) सुबह करीब 4-5 बजे के आस पास घर आया तो भवानी सोनी के सिर पर चोट लगी हुई थी और खून बह रहा था। तब उसे घर पर पूछा की यह खून कैसे आया तो भवानी ने घबराहट के मारे कुछ बताया नहीं और कमरे में सो गया। 29 जुलाई को ही सुबह 9-10 बजे के आस पास बाजार जाने का बोल कर घर से निकला था। इसके बाद 30 जुलाई को सुबह 8-9 बजे के आस पास सोशल मीडिया से पता चला कि भवानी सोनी की खून से सनी हुई लाश मिली है। ये लाश घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर पुरानी जेल के सर्किल के पास झाड़ियों के अंदर पड़ी मिली थी। किसी अज्ञात व्यक्तियों ने भवानी पर हमला किया है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अब जेलवेल रोड के सीसीटीवी कैमरों की सहायता से पता कर रही है कि भवानी कब और कहां से गया था और उसके साथ क्या हुआ था।