Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई2023। सबसे बड़ी खबर पालिका प्रशासन की ओर से आई है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने नागरिकों से अतिवर्षा से पीड़ित घरों में रात को रहने की रिस्क नहीं लेने की अपील की है। शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा मंदिर व मुख्य बाजार स्थित जीव जतन नगरपालिका भवन में राहत कैम्प बनाए गए हैं जहां सोने खाने संबंधी सुविधाएं की गई है।
बता देवें राजकीय अस्पताल में जच्चा बच्चा वार्ड सहित अस्पताल परिसर में पानी भर गया है और ऐसे में मरीज व परिजन सहित मेडिकल स्टाफ बुरी तरह से परेशान हो रहा है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व पोस्टऑफिस में पानी भरने से कर्मचारी खासे परेशान हो रहें है। वहीं विधायक गिरधारीलाल महिया ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की खबर पढ़ने के साथ ही संज्ञान लेते हुए आला अधिकारियों से वार्ता कर हालातों से निपटने की बात कही है। महिया ने पानी निकासी के लिए गंभीरता से संसाधनों का प्रयोग करते हुए कार्य करने की बात कही है। वहीं आरएलपी नेता विवेक माचरा ने विधायक पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक ड्रेनेज बन गया होता तो नागरिक इस परेशानी से नहीं जुझ रहें होते। माचरा ने कहा कि ट्रोमा बन जाता तो आज जच्चा बच्चा और परिजन अस्पताल में पानी की मुसीबत से नहीं जुझते। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था करवाते हुए नागरिकों को राहत देने की बात कही। वहीं बता देवें आईएमडी ने भविष्यवाणी करते हुए पूरे भारत में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं। आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से शनिवार तक बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से रविवार तक बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने के आसार हैं। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय डागा श्रीडूंगरगढ़ में भारी बरसात के चलते विद्यालय की उत्तर साइड दीवार तोड़ करके स्कूल के ग्राउंड में 6 फीट तक पानी भर गया है। प्रधानाचार्य श्रवनराम सिहाग नगरपालिका प्रशासन से पानी निकालने की अपील की है। सिहाग ने बताया कि स्कूल बिल्डिंग के चारों तरफ 5-6 फिट पानी चढ़ा हुआ है और कहीं निकलने का कोई रास्ता नहीं है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय डागा स्कूल में भरा पानी, प्रधानाचार्य ने पालिका से की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय अस्पताल में जज्चा बच्चा वार्ड में घुसा पानी, परिजन परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय अस्पताल में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसबीआई में भारी पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डागा स्कूल में चारों तरफ भरा पानी।