Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2023। आधी रात बाद एक युवक थार में आया और युवती को उसमें बिठाकर गाड़ी दौड़ा दी, रास्ते में मिले चाचा ने रूकवाने का प्रयास किया परंतु युवक ने स्पीड ओर तेज कर दी। युवती के भाई ने एक नामजद के खिलाफ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। गांव ठुकरियासर निवासी घनश्याम जाट ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई की रात 10 बजे परिवार खाना खाकर सो गया। वह रात एक बजे के करीब उठा तो देखा उसकी बहन ढाणी में नहीं थी। आस पास तलाश किया परंतु युवती का कुछ पता नहीं चला। तभी उसके चाचा गांव से ढाणी की ओर दौड़ते हुए आया व बताया कि थाना क्षेत्र भानीपुरा के गांव मालसर निवासी सुर्यप्रकाश पुत्र गोपीराम गोस्वामी थार में बिठाकर ले गया है। सुर्यप्रकाश मेरी बहन को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया और बहन ढाणी में रख्री संदूक से 50 हजार रूपए व सोने चांदी के गहने भी ले गई है। भाई ने बहन को दस्तयाब करने की मांग की व पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को सौंप दी है।