Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
bhanu-dungrgarh-time
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2023। क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है और शनिवार रात गांव सेरूणा में एक किसान परिवार को चोरों ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। गांव के सांईबास निवासी मदनलाल पुत्र आदूराम जाट 22 जुलाई की रात घर की बाखल में सो रहें थे। आधी रात बाद घर में अज्ञात चोर घुसे और एक बख्शे से उनकी पत्नी व बेटी के गले की सोने की दो ठुस्सी, सोने के कान झुमके, चांदी की तागड़ी चोरी कर ले गए। चोर एक अन्य बख्शा भी उठाकर ले गए परंतु उसमें केवल कपड़े थे और वह बख्शा घर के बाहर की दीवार के पास फेंक गए। मदनलाल ने थाने सेरूणा थाने में रविवार को मामला दर्ज करवाया व हेड कांस्टेबल महेश कुमार ने मौके पर पहुंचे कर मौका मुआयना कर जांच प्रारंभ की।