Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व समाजसेवी तोलाराम जाखड़ द्वारा सरदारशहर रोड पर स्थित दशहरा मैदान में रविवार को कल पावर गेम का आयोजन होगा। युवा जोश व उत्साह से लबरेज इस आयोजन में “द पावर मैन ऑफ द श्रीडूंगरगढ़-1” के विजेता का चुनाव होगा। प्रतियोगिता में 65 किलो से कम, 65 से 80 किलो तक एवं 80 किलो से अधिक की तीन वजन कैटेगरी में पुशअप प्रतियोगिता, डेड लिफ्ट प्रतियोगिता, बैंच प्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता ओपन है व कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकता है। कोई खिलाड़ी जो भाग लेना चाहे वे एंट्री करवाने के लिए बलवान जिम के धीरज व आशीष, नदीम फिटनेस सेंटर के नदीम, एल्पाईन जिम के पवन, उत्सव जिम के श्रीभगवान व भुराराम व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के विक्रम स्वामी से संपर्क कर सकते है। सभी जिम संचालक भी अपने खिलाड़ी मैदान में उतारेंगे और मुकाबला रोचक रहने के साथ ही पहली बार आयोजित इस ट्राफी पर पहला नाम लिखवाने का उत्साह भी खिलाड़ियों में जबरदस्त है। जिम संचालक आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटें है।
समाजसेवी तोलाराम जाखड़- इस आयोजन से युवाओं में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ेगी व पहली बार हो रहें इस आयोजन में पहला विजेता क्षेत्र के लिए आइडियल युवा बनेगा। जिससे युवा पीढ़ी नियमित शारीरिक मेहनत करने की प्रेरणा ले सकेगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन पूरे अंचल में नवाचार है और युवा शक्ति के लिए उत्साह व जोश से भरने वाला होगा।