Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2023। रक्तदान करने से तनाव कम होता है और ब्लड प्रेशर व दिल के दौरे का जोखिम कम हो सकता है। रक्तदान से भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार होता है और किसी को जीवन दान देने के भाव से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। युवा रक्तदान से जुड़े और इससे होने वाले लाभ समझने के साथ भ्रांतियों से दूर मुक्त होकर रक्तदान करने आगे आए। ये बात उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने बुधवार को गांव धीरदेसर पुरोहितान में रक्तदाता युवाओं का सम्मान करते हुए कही। चौधरी ने कहा कि पूरे जिले में रक्तदाता की पहचान रखने वाले श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के छोटे छोटे गांवो में भी रक्तदान के लिए हवा सकारात्मक रूख लेने लगी है और ये क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। गांव में स्व. विमला देवी मेघवाल की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र नितिश मेहरा द्वारा माँ को श्रद्धाजंलि देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मेहरा ने सभी का आभार जताया बताया कि ये गांव में तीसरा शिविर है जिससे धीरे धीरे गांव में रक्तदान के प्रति जागृति आने लगी है। शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। डॉ कुलदीप के निर्देशन में पीबीएम की रक्त संग्रहण टीम ने रक्त संग्रहण किया। इस दौरान सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने ग्रामीण युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की बात कहते हुए युवाओं से रक्तदान करने की बात कही। ओमप्रकाश मेहरा, हड़मानमल, सुखदेव, अशोक, राकेश सहित युवाओं ने शिविर की व्यवस्था में अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने रक्तदाता युवाओं का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चौधरी ने युवाओं को रक्तदान की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में सभी को सम्मान पत्र दिया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्त संग्रहण की टीम का जताया आभार।