Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2023। जमीन खरीद कर उसकी रजिस्ट्री करवाई और जब वहां बुवाई करने पहुंचे तो दो जने लाठी लेकर पीछे दौड़ते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामला गांव लखासर की रोही का है। पड़ौसी जिला चुरू के गांव लूणासर निवासी 43 वर्षीय रूकमणी पत्नी सीताराम जाट ने अपने पति के साथ श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसने लखासर निवासी धर्माराम पुत्र बालूराम जाट से लखासर की रोही में 10.9 बीघा हैक्टेयर भूमि खरीदी। भूमि मेरे नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाई व भूमि का नामान्तरण भी मेरे नाम से दर्ज हो गया है और मौके पर कब्जा भी प्राप्त कर लिया है। अब अच्छी बरसात होने पर 18 जुलाई को मेरे पति खेत काश्त करने पहुंचा तो कुंभाराम व नेमाराम जाट ने खेत काश्त नहीं करने दिया। दोनों आरोपी हाथ में लाठी लेकर मारने के लिए दौड़े तो और आइंदा खेत में आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्र सिंह को दी गई है।