Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2023। सोमवार को लखासर के बाद आज मंगलवार सुबह पूनरासर के राउमावि में जमकर हंगामा हुआ है। विद्यार्थियों ने सरपंच प्रकाशनाथ सहित ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए जमकर शिक्षा विभाग के आदेश का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा नेता जगदीश पारीक ने बताया कि स्कूल से गणित के अध्यापक जयनारायण सोनी को दुसारणा स्कूल में पदस्थापित करने के आदेश जारी किए गए है। जिसका हम जमकर विरोध करते है और विभाग इसे तुरंत निरस्त करें अन्यथा स्कूल की ताला बंदी की जाएगी। विद्यार्थियों ने नारेबाजी की व शिक्षा के खिलवाड़ नहीं करने की बात कही। कार्यवाहक प्राचार्य भक्तराज खत्री स्कूल बंद की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। अधिकारियों से वार्ता के बाद ग्रामीणों व बच्चों ने विद्यालय का दरवाजा छोड़ा और कल तक आदेश निरस्त करने की मांग की। मौके पर मालाराम सुथार, मुकेश नाथ, रूपाराम नाईं, विद्याधर पारीक, पोकर राम, जगदीश सिद्ध, कोडराम सांसी, मालाराम गोदारा, उत्तमनाथ सिद्ध सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में शिक्षक की प्रतिनियुक्ति के विरोध में किया विद्यार्थियों सहित ग्राीमणों ने प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में जताया विद्यार्थियों ने गणित शिक्षक के डेपूटेशन का विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने लगाए नारे।