Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए क्षेत्र की छोटी-बड़ी खबरें एक साथ एक नजर में।
भाजपा नेता मिले केन्द्रीय मंत्री से, पुलिस कार्रवाई पर जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ में नाबालिग छात्रा के गायब होने के प्रकरण में आंदोलन करने वाले 53 नामजद एवं 400 अन्य के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले का विरोध लगातार किया जा रहा है। सोमवार सुबह बीकानेर प्रवास पर रहे केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलने के लिए क्षेत्र के भाजपा नेता पहुंचें। भाजपा नेता विनोद गिरी गुंसाई, रामगोपाल सुथार, डूंगर कालेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, शिव तावणियां, शंकरलाल जोशी आदि ने केन्द्रीय मंत्री को पूरे प्रकरण की जानकारी दी एवं पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने से क्षेत्र की शांति को खतरा बताया। इस पर मेघवाल ने इस संबध में पुलिस उच्चाधिकारियों से वार्ता करने एवं हर स्थिति में जनता को न्याय दिलवाने की बात कही। देखें फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर आंदोलनकारियों पर किए गए पुलिस मुकदमें को वापस लेने की मांग करते क्षेत्र के भाजपा नेता।

कांग्रेस में स्वागत का उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। सोमवार सुबह क्षेत्र के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता स्वागत, अभिनदंन के लिए उत्साहित है। देहात कांग्रेस बीकानेर के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में आ रहे बिशनाराम सिहाग का अभिनंदन कार्यक्रम क्षेत्र में अनेक स्थानों पर किए जाएंगे। जिला प्रवेश पर गांव कितासर में, बिग्गा में, सातलेरां में, खाखी धोरा मंदिर के सामने अभिनंदन के बाद सिहाग हाईवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगें। यहां मुख्य अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होगा एवं यहां से रवाना होने के बाद बेनिसर, लखासर, शेरूणा में भी स्वागत कार्यक्रम किए जाएगें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि सिहाग के जिलाध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में जोश एवं उत्साह का माहौल है।

विद्यार्थियों-शिक्षकों ने किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। सोमवार सुबह क्षेत्र के गांव जैसलसर के राउमावि में गांव के युवाओं की पहल पर विद्यार्थियों और अध्यापकों ने पौधारोपण अभियान में भाग लिया। ग्राम पंचायत द्वारा वितरित करीब 100 पौधों को विद्यालय प्रांगण में लगाया गया एवं उनके पालन की जिम्मेदारी भी बच्चों के अलग अलग ग्रुप बना कर दी गई। विद्यालय के पीटीआई मेवासिंह पूनियां, वरिष्ठ अध्यापक राजेश जांगिड़, युवा मनीष गिरी ने पर्यावरण के महत्व पर अपने विचार रखे। इस दौरान बच्चों ने साल भर तक लगाए गए पेड़ों की देखभाल करने एवं अपने अपने घरों में भी पौधारोपण करने के संकल्प लिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर में पौधारोपण करते विद्याथी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों को बांटे गए पौधे, बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व।