Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-07-16 at 12.56.32 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

हरियाली अमावस्या पर 1700 पौधे होंगे वितरित, भामाशाहों ने दिया सहयोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर की श्रीखेतेश्वर नंदी गौशाला में गौवंश के साथ सैंकड़ो पंछियों के संरक्षण के लिए गौशाला समिति द्वारा पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से सेवाएं दी जा रहा है। समिति सदस्य प्रकृति संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहें है। गौशाला प्रांगण में डॉ ललित सोमाणी व भैरव भक्त मंडल की प्रेरणा से भामाशाह कमल लाहोटी द्वारा हरियाली अमावस्या पर 1700 पौधे वितरित किए जाएंगे। डॉ ललित सोमाणी ने बताया कि प्रकृति संरक्षण के लिए जो व्यक्ति फलदार व छायादार पौधे लगाना चाहे उसे पौधे दिए जांएगे तथा गत दिनों से अब तक तीन हजार पौधे वितरित कर दिए गए है। समिति के राजाराम राजपुरोहित ने बताया कि समिति सदस्य प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान देते हुए प्रकृति के प्रति ग्रामीणों को संवेदनशील बनने की प्रेरणा दे रहें है और हर घर में पौधे लगाने की अपील करते हुए प्रचार कर रहें है। उन्होंने कहा कि गांव भर में 1700 पौधे दिए जाएंगे व लेने वाले को पहले पौधे के पालन का संकल्प भी दिलवाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण गणेश सिंह, चुन्नीलाल, महावीर प्रसाद, तोलाराम सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।

हरियाली व सोमवती अमावस्या पर होगा धार्मिक अनुष्ठान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरणी गौसेवा समिति कोटासर गौशाला में कल हरियाली व सोमवती अमावस्या पर अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। समिति के अगरसिंह कोटासर ने बताया कि गौशाला प्रांगण में महा रुद्राभिषेक, पौधा रोपण, हवन, गौवंश के लिए लापसी भंडारा, गुड़, हरा चारा, सेवा, भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में भामाशाह परिवारों के साथ तथा ग्रामीण श्रद्धालु भाग लेंगे।

युवाओं ने सुरजनसर में पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर के शिव धोरा परिसर में आज गांव के जागरूक युवाओं ने अपने मित्र हनुमान डूडी का जन्मदिन अनेक विदेशी नस्ल के पौधे लगाकर मनाया व शुभकामनाएं दी। सभी ने लगाए गए पौधों के पोषण का संकल्प लिया। पौधारोपण के दौरान पूर्व सरंपच धनराज मेघवाल, मदन सारस्वत, नोपाराम डूडी, गोपी गुरावा, पवन गुरावा सहित श्रवण सारस्वत ने अपनी सेवाएं दी। पर्यावरण के प्रति जागरूक युवा बनवारीलाल ने पौधे उपलब्ध करवाते हुए बताया कि विदेशी फूलों के पौधों सहित अनेक फलदार पौधे लगाए गए है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी व विभिन्न पौधों की नस्लों के बारे में बताया। हनुमान डूडी ने सभी का आभार जताया।

श्रावण शिवरात्रि पर लगाए पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रावण माह में पौधारोपण के अनेक आयोजन होते है और अनेक युवाओं की टोलियां व जागरूक नागरिक पौधारोपण में भाग लेते है। शनिवार को प्रदोष के अवसर पर हनुमान धोरा मंदिर के पास स्थित करंट बालाजी धाम परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान श्यामसुंदर पारीक, देव शर्मा, पंडित मनीष सिखवाल, हरिओम स्वामी ने अपनी सेवाएं दी पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया।