Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2023। महादेव के धाम अमरनाथ के दर्शन कर प्रवासी श्रद्धालुओं का जत्था दिल्ली पहुंचा तो माहौल हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व दिल्ली प्रवासी 36 यात्री बाबा अमरनाथ के दर्शन कर लौट आए तो अनेक दिल्ली प्रवासियों ने उनका स्वागत किया। फूलमाला पहना कर मुंह मीठा करवाया गया। यात्री गोपाल बिहाणी ने बताया कि यात्रा दिल्ली से 5 जुलाई को रवाना हुई व 10 को लौटने का कार्यक्रम तय था परंतु खराब मौसम के कारण 5 दिन चंद्रकोर्ट के रामबन कैंप में रूकना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद यात्रा पुनः प्रारंभ हुई और आज श्रद्धालु यात्रा पूर्ण कर दिल्ली पहुंचे। यात्रियों ने यात्रा के दौरान सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। यात्रा में नंदकिशोर करनानी, पवन राठी, सुनील राठी, विकास मूंधड़ा, विनीत मूंधड़ा, किशन डागा, घनश्याम डागा, राधेश्याम तापड़िया, राजकुमार तापड़िया, रमेश राठी, अजय बिहानी, अजय माहेश्वरी, संजय राठी, सुरेश राजपूत, प्रकाश सोमानी, शैलेश राठी, श्याम सोनी, संजय सिगची, कपिल सोमानी, रणधीर, अर्पित, सचिन, हेमंत पारीक, मनोज राठी, गोविंद जोशी, श्रीराम, सौरभ, अमित लखोटिया, पांचीराम, शंकरलाल, नरेंद्र, चैतन्य और दिलीप ने यात्रा में भाग लिया। आज यात्रियों के दिल्ली पहुंचने पर प्रवासी नागरिक सुशील डागा, बृजमोहन झंवर, राजेश मूंदड़ा, विनोद कल्याणी, प्रदीप दिग्गा ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व दिल्ली प्रवासी लौटे बाबा अमरनाथ के दर्शन करके, किया प्रवासियों ने स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफल यात्रा के लिए सभी को दी शुभकामनाएं।