Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2023। हेलमेट केवल लंबी दूरी के सफर के दौरान ही उपयोगी है, ऐसी लापरवाही भरी बातें करने वाले सभी युवाओं के लिए यह खबर सीख और सबक हो सकती है। यहां एक हादसे में एक महिला की मृत्यु किसी हाईवे या सड़क पर नहीं बल्कि अपने घर के पास ही बाईक से गिरने से हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा में गत 6 जुलाई को भगवानीदेवी पत्नी प्रकाश जाट मोटरसाईकिल पर पीछे बैठ कर अपने घर से निकली ही थी। घर के पास ही बाईक अनियंत्रित होकर गिर गई एवं भगवानीदेवी को चोटें आई। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए यहां से उसे बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जहां दौराने इलाज शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। इस संबध में मृतका के देवर राकेश सारण ने बाईक चालक रामनिवास जाट के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।