Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2023। खातेदारी खेत पर कब्जे के लिए षडयंत्र कर झूठी शिकायत करने, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता पर साथ देने, सामाजिक प्रतिष्ठा पर आघात करने, रंजिश रखते हुए नुकसान पहुंचाने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। मोमासर बास निवासी बंशीलाल ब्राह्मण ने ठुकरियासर निवासी बीरबलराम जाट व विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मुकेश कुमार मालू के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी मंजूदेवी का खातेदारी खेत श्रीडूंगरगढ़ की रोही में स्थित है। जिसमें टयूबवैल बना हुआ है और टयूबवैल पर विद्युत कनेक्शन लेने के लिए परिवादी की पत्नी ने विभाग को आवेदन दिया। विभाग द्वारा जांच कार्रवाई के बाद विद्युत कनेक्शन संयोजित कर दिया गया जिससे खेत में सींचित फसल काश्त की जाने लगी। आरोपी बीरबल ने परिवार से रंजिश रखते हुए नुकसान पहुंचाने का षडयंत्र की नियत से खातेदारी राजस्व रिकार्ड में दर्ज भूमि को खरीदशुदा बता कर कनेक्शन हटवाने के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की और मालू ने पद का दुरूपयोग करते हुए परिवादी की पत्नी को खेत से बेदखल करने की नियत से बिना जांच के सांठ गांठ कर तहसीलदार को प्रस्तुत कर दिया। परिवादी ने दोनों से मिलकर औलमा दिया तो आरोपी आवेश में आ गए व धमकी देते हुए कहा हमने संपूर्ण दस्तावेज तैयार कर लिए है और तुम्हे खेत से बेदखल करेंगे। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे समाज में नीचा दिखाया और छल कपट करने की नियत से खेत खसरा नंबर 360 रोही श्रीडूंगरगढ़ को हड़प करना चाहा तो इसके लिए प्रयोजन के लिए उन्होंने कुटरचित दस्तावेज तैयार किए है। पुलिस थाने में जरिये इस्तगासे आये इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई करेंगे।