Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2023। मेले पारिवारिक उत्सव होते है और कस्बेवासियों के मनोरंजन के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का सार्थक प्रयास है। मेले में आकर नागरिक रोजमर्रा के जीवन में होने वाले तनाव को हल्का कर सकता है और हंसी खुशी के साथ रिएनर्जी प्राप्त कर सकता है। ये बात क्षेत्र के कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू ने सोमवार शाम मेले में गणेश पूजन करते हुए कही। भादू ने मेले के आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की और मेले में आए अनेक नागरिकों से भी मिले। भादू के साथ पूजन में मावा पट्टी ऐसोसिएशन अध्यक्ष भंवरलाल सारण, कांग्रेस के सूडसर ब्लॉक महामंत्री पवन सैन, विक्रमसिंह कोटड़िया, दिनेश बिहानी ने भी भाग लिया। सारण सहित सभी अतिथियों ने मेले के आयोजन की सराहना की। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ओर से विशाल स्वामी व मेला समिति की ओर से सुनील शर्मा ने सभी का स्वागत किया। सोमवार को मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं की टोलियां पहुंची और इमिटेशन ज्वैलरी की दुकान पर खासी खरीददारी की। मेले में घरेलू उपयोग के सामान की स्टॉलें सजी है जहां रियायती दरों पर अनेकों प्रकार के सामान मिल रहें है। फास्ट फूड सहित अनेक प्रकार की खाद्य सामग्री भी दुकानों में मिल रही है।