Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2222
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2023। घर में शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया और एक 10 वर्षीय बालक अकाल मौत का शिकार हो गया। कालूबास निवासी बालक अरबाज पुत्र जब्बार कालू रोड पर सड़क पार करते हुए एक ट्रक की चपेट में आ गया और परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़ पड़े। यहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक के चचेरे भाई की शादी आज है और रविवार को उसकी दो चचेरी बहनों की शादी संपन्न हुई। ऐसे में घर रिश्तेदारों से भरा है और उसके भाई को दुल्हा बनाने की तैयारियों के बीच घर में कोहराम मच गया है। अस्पताल के बाहर भीड़ लग गई है और हर कोई घटना पर शोक जता रहा है।