Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास स्थित माहेश्वरी भवन में गुरुवार रात अज्ञात चोर ने सेंधमारी कर ली है। चोर ने भवन के कार्यालय का ताला तोड़ा और चोरी को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह आस पास के लोगो को सूचना हुई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर मौके पर पहुंचे हैं और सुराग जुटा रहे हैं। हालांकि ऑफिस में किसी प्रकार की कोई बड़े सामान की चोरी भवन में नही हुई है। भवन में कुर्सियां, बर्तन, आदि सभी सामान सुरक्षित है और कार्यालय में ज्यादा पैसे भी नही थे। लेकिन कार्यालय की आलमारियों को खोल कर फाइलें, कागजात, दस्तावेज आदि से छेड़छाड़ हुई है।