Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 07 जुलाई 2023, मानसून न केवल गर्मी से राहत दिलाता है, बल्कि लोग इस मौसम कई तरह के व्यंजनों का आनंद लेते हैं। हालांकि सेहत के लिहाज से यह मौसम सही नहीं माना जाता है। अगर आप मानसून में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में कुछ आयुर्वेदिक चीज़ों को शामिल कर सकते हैं। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। तो आइए जानें मानसून में स्वस्थ रहने के लिए किन चीज़ों को खाने में शामिल करें।

अश्वगंधा

अश्वगंधा को ‘विथानिया सोम्नीफेरा’ के नाम से भी जाना जाता है, इसमें इम्यून-मॉड्यूलेटिंग गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। मानसून की डाइट में आप अश्वगंधा जरूर शामिल करें। यह जादुई जड़ी बूटी मस्तिष्क को शांत करने, सूजन को कम करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है।

नीम

भले ही नीम का स्वाद कड़वा होता है। इसमें माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जो बारिश के मौसम में स्किन की देखभाल करने में मदद करते हैं। नीम के पत्ते में एंटिफंगल गुण पाए जाते हैं। आप नीम की चाय या नीम की पत्तियां भी चबा सकते हैं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे।

लेमनग्रास

लेमनग्रास में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। आप चाय में इसे शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी इम्युनिटी तेज होती है। मानसून के दौरान आम बीमारियों से बचाने में लेमनग्रास मदद कर सकता है।

गिलोय

मानसून में आफ संक्रमण से बचना चाहते हैं, तो गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं या इसके पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं। जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। गिलोय में बुखार कम करने वाले गुण होते हैं। यह फ्लू जैसे लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

अदरक

अदरक में विटामिन-सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, एंटीवायरल और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। मानसून में आप अपनी डाइट में अदरक जरूर शामिल करें। आप अदरक की चाय, सूप या इसे सब्जी में शामिल कर खा सकते हैं।