Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2023। क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही गर्मीयों में होने वाले बिजली संकट से निपटने के लिए बिजली विभाग द्वारा अपनी तैयारियां शुरू कर दी गई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बिजली सिस्टम में सबसे बड़ा आधार श्रीडूंगरगढ़ 220 केवी जीएसएस पर 100 केवी ट्रांसफारमर को 160 केवी ट्रांसफारमर से चार्ज किया जाएगा। इसके लिए गुरूवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित कई गांवों के हजारों घरों, कृषि कनेक्शनों पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभिंयता मुकेश मालू ने बताया कि 220 केवी जीएसएस से जुडे श्रीडूंगरगढ़ 132 केवी जीएसएस और इन दोनों से जुडे़ 33केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ शहर, धोलिया रोड़ व ठुकरियासर, जैतासर, सातलेरां, बिग्गा, लखासर, बींझासर, गुंसाईसर बड़ा, माणरासर, जोधासर, झंझेऊ, बेनीसर, समंदसर, ल्होड़ेरा, डेलवां आदि जीएसएस पूरी तरह से बंद रहेगें। इन जीएसएस से जुडे सभी गांवों में सप्लाई पुरी तरह से बंद रहेगी।