Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2023। नाबालिग सहित महिला शिक्षिका के लापता होने के मामले में थाने के बाहर धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन में भाजपा नेताओं की पूरी टोली शामिल हुई है वहीं सीपीएम के विधायक गिरधारीलाल महिया सहित कांग्रेस के नेताओं की भी इस मामले में सक्रियता है एवं सभी अपने अपने स्तर पर प्रयास कर कस्बे की बेटी की घर वापसी की मांग कर रहे है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि इस मामले में लगातार प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हूँ और पुलिस की कार्यवाही पर लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूँ। पुलिस टीमें दोनों को दस्तयाब करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। महिया ने दोनों की सकुशल बरामदगी के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को दूरभाष पर अवगत करवाकर त्वरित कार्यवाही से बेटी की घर वापसी की मांग की है। इसी प्रकार कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा भी लगातार पीडित परिवार के साथ सम्पर्क में है एवं पूरी कार्रवाही में सक्रियता के साथ अपनी भूमिका निभा रहे है। यूथ कांग्रेस के निवर्तमान देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना भी लगातार थाने पहुंच कर इस मामले में अपडेट ले रहे है एवं धरना स्थल पर पहुंच कर पुलिस से युवतियों को दस्तयाब करने की मांग कर रहे है। बाना ने बताया कि मामले की गंभीरता एवं कस्बे की स्थिति से पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, कैबीनेट मंत्री रामेश्वरलाल डूड़ी, सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा को लगातार फोन कर अवगत करवाया जा रहा है एवं हर हालत में शिघ्रताशीघ्र बेटियों की घर वापसी के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने बताया कि इस संबध में पार्टी के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है एवं किसी भी स्तर पर कोई भी गफलत नहीं रहे इस बाबत प्रयास किए जा रहे है। विदित रहे कि आरएलपी नेता विवेक माचरा भी धरना स्थल पर मौजूद है एवं सभी दलों के नेता एक स्वर में आंदोलन के साथ है और शहर की बेटियों की कुशलता से शिघ्रताशीघ्र घर वापसी की मांग को बुंलद कर रहे है।