Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नाबालिग छात्रा के अपनी शिक्षिका के साथ गायब होने के मामले में नाबालिगा की तलाश के लिए जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में श्रीडूंगरगढ़ में लंबे समय तक थानाधिकारी की सेवाएं दे चुके वेदपाल शिवराण को भी शामिल किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में बालिका की तलाश के लिए एसपी तेजस्वनी गौतम ने एडिशनल एसपी दीपक शर्मा के सुपरविजन में एवं श्रीडूंगरगढ़ सीओ रामेश्वरलाल सहारण के नेतृत्व में सीओ गंगाशहर मुकेश कुमार सोनी, नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण एवं गंगाशहर थानाधिकारी नवनीतसिंह की टीम का गठन किया गया है। विदित रहे कि मामले में बालिका की तलाश के लिए कई टीमों का गठन कर अलग अलग प्रयास किए जा रहे है।