Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-07-02 at 8.34.56 AM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2023। स्कूल शिक्षिका द्वारा नाबालिग छात्रा को गायब करने के मामले में भले ही आक्रोशित कस्बेवासियों ने शनिवार रात को तीन दौर की वार्ता के बाद पुलिस को बरामद करने के लिए सुबह 10 बजे तक का समय दिया था। लेकिन फिर भी युवाओं का आक्रोश कम नही हुवा और इसी आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी देर रात श्रीडूंगरगढ़ पहंचे। देर रात पहले एडिशनल एसपी दीपक शर्मा और फिर करीब 11.30 बजे एसपी तेजस्विनी गौतम श्रीडूंगरगढ़ पहुंची और मोर्चा संभाला। उन्होंने पीड़ित परिवार से वार्ता करते हुए समझाईश की। एसपी ने परिवार को पुलिस द्वारा पूरे प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। गौतम ने स्थानीय अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। देर रात बड़ी संख्या में पुलिस दल श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गया तथा पुलिस ने एहतियात के तौर पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों का जाप्ता मुख्य बाजार में तैनात कर दिया है। श्रीडूंगरगढ़, सेरूणा व कालू थाने की पुलिस के साथ अनेक अधिकारी तैनात है और रात 10 बजे बाद मुख्य स्थानों के चप्पे चप्पे पर पुलिस गश्ती दलों ने गश्त दी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर युवतियों की तलाश में रवाना कर दी है। सारी रात अनेक आक्रोशित युवा थाने के बाहर डटे रहें और नाबालिक को तलाश करने की मांग पुलिस से करते रहें। डॉक्टर विवेक माचरा भी मौके पर पहुंचे व आक्रोश प्रदर्शन किया।