Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1a83c6b6-0047-4975-93ee-ceba51b99249 (14)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2020। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देखा गया देश में समानता व बराबरी का सपना पूरा करने के लिए आवश्यक है कि देश में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय की सोच को लागू किया जाए। राहुल गांधी द्वारा सोची गई न्याय योजना ही एकमात्र रास्ता है जिससे देश भर में आर्थिक व धार्मिक स्तर पर बढ़ रहे आपसी वैमन्स्य को दूर किया जा सकता है। ये विचार यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरीराम बाना ने शुक्रवार को राहुल गांधी के 50वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। यूथ कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बाना ने राहुल गांधी के प्रयासों से ही कांग्रेस में युवा सोच एवं युवा ताकत को मजबूती मिलने की बात कही एवं राहुल गांधी के आदर्शों पर चल कर युवाओं के मनों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं राष्ट्रवासियों के प्रति सद्भाव स्थाई करने की बात कही। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर पार्टी के प्रति समर्पण एवं समाज के प्रति सक्रियता लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद युवाओं ने सामूहिक रूप से 50 जरूरतमंद परिवारों को न्याय किटों का वितरण किया। यूथ कांग्रेस के निर्वतमान विधानसभा प्रवक्ता संतोष गोदारा ने बताया कि न्याय किट में आटा, दाल, मिर्च आदि राशन के सामान के साथ मास्क, सैनेटाईजर, साबुन, विटामीन सी की गोलियां आदि का वितरण किया गया है। इस दौरान मनोज गोदारा, मनीष जाखड़, बीरबल साई, गंगाराम गोदारा, विनोद गोदारा, बाबूलाल चोटिया, जगदीश चोटिया, दिनेश पिलानिया, चंद्र प्रकाश शर्मा, ताहिर हुसैन, शुभम शर्मा, जेठाराम डेलू, द्वारकाप्रसाद शर्मा, गोपाल तरड़, बलराम डूडी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस ने राहुल गांधी के 50वें जन्मदिवस पर 50 न्याय किटों का वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने युवाओं को संबोधित किया।