Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1a83c6b6-0047-4975-93ee-ceba51b99249 (9)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2020। नापासर थानाक्षेत्र के गांव खारड़ा में सोने चांदी के गहनों की दुकान एन.के. ज्वेलर्स में हथियारों के बल पर डकेती करने वाले श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के निवासी सातों डकैतों को नापासर पुलिस ने गुरूवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने सातों जनों को पांच दिनों के रिमांड पर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। नापासर थानाधिकारी संदीप पूनियां ने बताया कि आरोपियों के पास से हथियारों की बरामदगी सहित अपराध के संबध में समस्त पुछताछ रिमांड के दौरान की जाएगी। वहीं दुसरी और बुधवार देर रात्रि दुकान मालिक ज्वैलर्स गांव राजेरा निवासी नंदकिशोर सोनी ने लिखित रिपोर्ट के माध्यम से सातों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें आरोपियों पर फिल्मी अंदाज में मूंह में पिस्तौल धंसा कर गल्ले की चाबी लेने एवं गल्ले में से 2.5 लाख रुपए नकद, 49 ग्राम सोने एवं लाखों रुपए के चांदी के गहने लूटने का आरोप लगाया है। विदित रहे कि इस घटना के बाद खारडा गांव के ग्रामीणों ने भी जबरदस्त हिम्मत दिखाई थी एवं करीब दस से अधिक गाड़ियों के माध्यम से आरोपियों को पीछा किया था। बाद में घटना के करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने ही आरोपियों की एक गाड़ी को श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव तोलियासर-सुरजनसर की रोही में पकड़ ली थी एवं दुसरी पुलिस टीम ने आरोपियों की दुसरी गाड़ी को गांव कुंतासर के पास पकड़ लिया था। मामले की जांच एएसआई जगदेवसिंह करेगें।

आरोपियों की करवाई कोविड-19 जांच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूट की घटना में पकड़े गए आरोपी राधेश्याम सोनी, पवन सोनी, बालकिशन राजपुरोहित, रामदयाल जाट, जयकिशन राजपुरोहित, राधेश्याम पुरोहित व अरुण माली का आज नापासर सीएचसी में मेडिकल करवाया गया एवं सभी की कोरोना जांच हेतु पीबीएम अस्पताल के कोविड सेंटर पर सेम्पलिंग करवाई गई है।